फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ, राजू की बात सुनकर सुरेश की बोलती हो गई बंद

Mon, 29 Sep 2025 03:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 29 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
Gappu Pappu Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Husband Wife Latest Jokes 2025
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....



राजू- आज पहली बार बर्तन धोने का फायदा हुआ
सुरेश- वो कैसे?
राजू- पड़ोसन मुझे बर्तन धोता देख पत्नी से बोली- 
काश ये मेरे पति होते
उसके बाद पत्नी मुझसे बोली- आज के बाद आप बर्तनों से दूर रहोगे......

Gappu Pappu Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Husband Wife Latest Jokes 2025
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
गोलू पंडित जी को कम पैसे देते हुए बोला- 
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा,
जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो-
'भगवान के नाम पर दे दे बाबा'.....

सुरेश- क्या कोई औरत आदमी को लखपति बना सकती है? 
रमेश- बिल्कुल बना सकती है, बस आदमी पहले से 
करोड़पति होना चाहिए.....
Gappu Pappu Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Husband Wife Latest Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पापा (लड़के से)- तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना,
लड़की के पिता (लड़के से)- कितना कमा लेते हैं आप?
लड़का- जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटाकर 8000 मिलते हैं.....
 

आज के मजेदार जोक्स: लड़के से लड़की- सो गया मेरा शोना, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Gappu Pappu Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Husband Wife Latest Jokes 2025
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड (बॉयफ्रेंड से)- छी छी क्या जमाना आ गया है
वो देखो, एक लड़का दुसरे लड़के को 'फ्लाइंग किस' दे रहा है
बॉयफ्रेंड- पगली वो फ्लाइंग किस नहीं है, वो लड़का अपने दोस्त से 
बीड़ी मांग रहा है......

गर्लफ्रेंड- जानू अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो,
बॉयफ्रेंड- क्यों डार्लिंग?
गर्लफ्रेंड- मैं रोज इसे देखकर तुम्हें याद किया करुंगी
बॉयफ्रेंड- याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी,
पर कुत्ते ने दी नहीं.....
विज्ञापन
Gappu Pappu Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Husband Wife Latest Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था
पुलिसवाला- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?
पप्पू- बताते हैं, बताते हैं
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला तो एक हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं
पुलिसवाला- जब इसमें बतासे हैं, तो तू इतनी देर से बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं, बताते हैं
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed