Husband Wife Viral Chutkule in Hindi: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Hindi Jokes) को पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: पति-पत्नी के जोक्स पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
सोनू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
सोनू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
सोनू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
पत्नी- मैंने जन्मदिन पर गिफ्ट में गहने मांगे और तुमने दिया "खाली डिब्बा " कितनी शर्म आई
मुझे फ्रेंड्स के आगे
पतलू- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली...इसलिए तो मैंने खाली डिब्बा दिया
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।
Hindi Jokes: डॉक्टर और मरीज की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब?
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।