फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: मास्टर जी- एक तरफ पैसा और दूसरी तरफ अक्ल, तो तुम क्या चुनोगे? पप्पू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Wed, 26 Feb 2025 03:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। मन में सकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes New Viral Jokes Latest Jokes
जोक्स, - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। मन में सकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से बचे रहते हैं। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियां भी हमसे दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रही हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
(नंदू की फिर तगड़ी कुटाई हुई)।
 

Funny Jokes Teacher Student Jokes New Viral Jokes Latest Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

मास्टर जी- एक तरफ पैसा और दूसरी तरफ अक्ल… बताओ पप्पू तुम क्या चुनोगे? 
पप्पू- पैसा 
मास्टर जी- गलत, मैं तो अक्ल चुनता 
पप्पू- आपकी बात भी सही है, क्योंकि जिसके पास जो चीज नहीं होगी, वो वही चुनेगा...
 

Funny Jokes Teacher Student Jokes New Viral Jokes Latest Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर- 15 फलों के नाम बताओ 
चिंटू- आम, केला, अमरूद 
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ 
चिंटू- एक दर्जन केले।

Chutkule in Hindi: कोर्ट में पहुंचे पति और जज की बातें पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes New Viral Jokes Latest Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

गणित की क्लास चल रही थी 
टीचर ने पूछा- बताओं 1000 किलो= एक टन, तो 3000 किलों कितना होगा? 
पप्पू- जी सर....टन, टन, टन टीचर को समझ नहीं आ रहा कि शाबासी दूं या क्लास से बाहर निकालूं।

Funny Jokes: पप्पू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? गप्पू का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Jokes New Viral Jokes Latest Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे... रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...
उसने कहा- मुझे भी बिठा लो 
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले, वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed