Funny Chutkule in Hindi: बीते कुछ सालों में इंसान की जिंदगी भागमभाग हो गई है। बढ़ते काम के दबाव की वजह से लोगों के लिए सेहतमंद रहना एक चुनौती है। इस व्यस्त में लोगों को अपना ख्याल रखने के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनावी से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा मानसिक तौर पर तरेताजा महसूस करते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
Funny Jokes: टीचर- चिंटू दुनिया के सबसे पुराने जीव का नाम बताओ, मिला गजब का जवाब, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
टीचर चिंटू से- बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
चिंटू- जेबरा
टीचर- वो कैसे?
चिंटू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है न।
टीचर बेहोश
पागलखाने में एक मरीज ने की डॉक्टर की तारीफ
मरीज- डॉक्टर साहब आप पिछले डॉक्टर से ज्यादा अच्छे हैं।
डॉक्टर खुश होते हुए- कैसे लगा कि मैं अच्छा हूं?
मरीज- क्योंकि आप हम लोगों जैसे ही लगते हैं।
गोलू- भाई, केला छीलकर तो खाओ...
भोलू- अब छीलने की क्या जरूरत है, जब मुझे मालूम है कि इसमें केला ही है....!
पत्नी-इतने साल हो गये शादी को आज तक कुछ नहीं दिया
पति-दिल तो दिया है और क्या चाहिए
पत्नी-नहीं जानू, कोई सोने की चीज़ दिलाओ ना
पति-चलो शाम को नया तकिया ला दूंगा, खूब मजे से सोना