Funny And Viral Chutkule in Hindi: हंसी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जिस प्रकार से सेहतमंद रहने के लिए हमें भोजन की जरूरत होती है, उसी प्रकार स्वस्थ रहने में हमें हंसी की भी आवश्यकता होती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही हम हंसने की वजह से कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: संता- ये शादी का मतलब क्या होता है? बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता- यार ,ये शादी का मतलब क्या होता है?
बंता- धूमधाम से खुद की सुपारी देना! मीटू हो गया हैरान.....
टीचर संता से- बताओ ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है...?
संता- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...?
संता का जवाब सुन टीचर ही बेहोश हो गई....
बंता- मैडम जी, 1869 में गांधी जी का जन्म हुआ था।
टीचर- शाबाश, अच्छा अब बताओ 1872 में क्या हुआ था?
बंता- मैडम जी, 1872 में गांधी जी 3 साल के हो गए थे।
जब एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला-रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालो से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार...