फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: संता-बंता की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 25 Nov 2022 12:51 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 25 Nov 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes Santa Banta Viral Whatsapp Jokes Read Santa Aur Banta ke Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: आजकल लोगों की जिंदगी में इतनी भाग भागम हो गई है कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचता है। ऐसे में लोग खुद को स्वस्थ भी नहीं रख पा रहे हैं। लेकिन अगर आपको स्वस्थ रहना है कि तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इंसान को स्वस्थ रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। हंसने के लिए हमें समय और दिन नहीं देखना चाहिए। जब भी मौका मिले तो खुल कर हंसना चाहिए। मानसिक तनाव से बचने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। हंसते रहने से मुश्किल से भी मुश्किल काम आसान हो जाता है। इसलिए हर काम को खुश होकर करना चाहिए। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता - अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!!!

Funny Jokes Santa Banta Viral Whatsapp Jokes Read Santa Aur Banta ke Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता ने पूछा बंता से - बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं ?
बंता बोला - कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

Funny Jokes Santa Banta Viral Whatsapp Jokes Read Santa Aur Banta ke Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था...
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है..?
पप्पू- बताते हैं...
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें..?
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Santa Banta Viral Whatsapp Jokes Read Santa Aur Banta ke Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है. बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

विज्ञापन
Funny Jokes Santa Banta Viral Whatsapp Jokes Read Santa Aur Banta ke Majedar Chutkule In Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर पागल से,
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
पागल - जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
पागल - जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed