हमारे लिए हंसना भी उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी अच्छा भोजन करना और अच्छी हवा लेना है। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारा ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होने लगता है और हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है, जिससे हार्ट पंपिंग रेट को ठीक रखने में मदद करता है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम भी बेहतर बना रहता है। इससे कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी फायदा मिलता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि हमें रोज खुद के लिए थोड़ा समय निकाल कर हंसना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार और लोटपोट कर देने वाले जोक्स लेकर आए हैं।
Latest Jokes: जब डॉक्टर ने कहा तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, इसपर टीटू का सवाल सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
टीटू- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला
साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
सोनू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है।
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
सुबह-सुबह पत्नी अचानक नींद से उठी और बोली, "अजी सुनते हो?"
पति बोलो- "क्या हुआ?
पत्नी खुश होते हुए: मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।"
पति- ठीक है, तो वापस सो जाओ और पहन लों!