{"_id":"6243f617dad4536ee83d0599","slug":"funny-jokes-read-this-interesting-joke-on-baba-and-chela-will-make-you-laugh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: बाबा और चेले की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: बाबा और चेले की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट
जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?
संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से
लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
.
जज: इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे।
संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी
जज- क्या समझे? ..
संता- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है।
2 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
चेला – बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा – वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला – दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा – यात्रा योग बन रहा
चेला – पेट पर भी खुजलाहट
है।
बाबा – उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला – गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा – दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है
3 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : Pixabay
पापा- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
पापा हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरू किसने किया था..
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पड़ोसी - माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर
क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत - नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो।
विज्ञापन
5 of 7
मजेदार जोक्स
- फोटो : iStock
पत्नी, पति से - मैं मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने चलोगे।
पति, पत्नी से - मंजूर है, पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।