हंसना हर इंसान के लिए बेहद फायदमेंद होता है। अगर आप भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो जीवनभर स्वस्थ रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसलिए हम सभी को समय निकालकर दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं। हर दिन की तरह हम आज भी आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: पत्नी ने अचानक पति को मार दी जोरदार लात, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
पप्पू: मैं पप्पू।
पप्पू-अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
एक शराबी ने लोगों से कहा कि वह ताजमहल को सिर पर रख कर बिहार ले जा सकता है।
बात धीरे-धीरे फैल गई
फिर इस पर सारे न्यूज चैनलों वहां पहुंच गए
तब शराबी ने न्यूज चैनलों से बोला-
बस कोई ताजमहल उठा के उसके सिर पर रख दे
एक लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गयी,
लड़का गुस्से में बाजार गया,
एक रॉकेट लेकर आया,
लड़का- ये ले मोटी रॉकेट,
गर्लफ्रेंड- ये क्या बदतमीजी है,
लड़का- तुझे चांद तारों का बहुत ज्यादा शौक था ना,
ले बैठकर उड़ जा
लड़की ने जमकर की कुटाई
बॉयफ्रेंड- मैं हनीमून पर तुम्हें शिमला ले जाऊंगा।
गर्लफ्रेंड- सच में?
बॉयफ्रेंड- हां
गर्लफ्रेंड- पहली Wedding Anniversary पर कहां ले जाओगे?
बॉयफ्रेंड- तब शिमला से वापस लाऊंगा।