आजकल की भागमभाग जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह अपने परिजनों या दोस्तों के साथ बैठकर हंसी मजाक कर सके। इसकी वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार जोक्स। आज भी लाए हैं कुछ चटपटे चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
गांव की एक खूबसूरत लड़की को होटल में उदास बैठा देख संता बोला...
संता लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...
टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती है तो लड़के क्या होते हैं?
पप्पू- सर लड़के चोर होते हैं।
टीचर- वह कैसे?
पप्पू- क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर होती है।
पप्पू ने घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया...
एक आदमी ने पूछा -ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है ?
पप्पू- नहीं,... ताला खुलवाना है...
चाबी गुम हो गयी है...
आदमी- अगर घर में चोर घुस जाएगा तो...??
पप्पू- अरे बेवकूफ... !
वो अंदर कैसे जायेगा... दरवाजा
एक लड़की सजधज के रेलवे स्टेशन गयी,
लड़की- लोकल ट्रेन कितने बजे आएगी,
स्टेशन मास्टर- 10 बजे,
लड़की- अच्छा, राजधानी ट्रेन कितने बजे आएगी?
स्टेशन मास्टर- 2 बजे,
लड़की- अच्छा और ये मालगाड़ी कब आएगी?
स्टेशन मास्टर-2:30 बजे , क्यों ?
जाना कहां है ?
लड़की- जाना कहीं नहीं बस रेल की पटरी पे सेल्फ़ी लेनी है।
एक औरत अपने पति की कब्र पर पंखा झल रही थी।
राह चलते पंडित जी उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गया।
उसने पास जाकर कहा- बहन जी, अब तो यह मर गया है।
अब इस पर पंखा झलने से क्या फायदा ?
औरत ने ठंडी सांस लेकर कहा- मैं इस कब्र को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं
क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए,
औरत दूसरी शादी नहीं कर सकती है।