Funny Jokes, Chutkule in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारकर हंसने लगेंगे आप।
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर
पप्पू ने गप्पू से कहा- यार पता नहीं कबसे ये छत टपक रही है
गप्पू ने पूछा- तुझे कब पता चला कि तेरी छत टपक रही है?
पप्पू- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ....
पप्पू- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं
सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
गप्पू- यह तो बहुत अच्छी बात है
इसमें सोचने की क्या जरूरत
पप्पू- पर मेरे सारे दोस्त कमीने हैं
किसके पास छोडूं...
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
मिंटू शराब पीकर गाड़ी चला रहा था
अचानक गाड़ी एक खम्बे से टकरा गई
पुलिस- बाहर निकल
मिंटू- माफ कर दो दरोगा जी
पुलिस- साले दारू पीकर गाड़ी चलाता है, मुंह खोल
मिंटू- अरे नहीं साहब, पहले से खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे....
3 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
पति- क्या तुम मेरे जीवन का चांद बनोगी?
पत्नी (खुश होकर)- हां जानू
पति- बहुत खूब, तो मुझसे 384,400 किलोमीटर दूर रहो
फिर हुई पति की जोरदार कुटाई.....
4 of 5
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स
- फोटो : freepik
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
लड़का- शाहजहां जितना
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ
लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं....
5 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
एक औरत थाली लेकर मंदिर जा रही थी
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या?
आदमी लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत तो फिर तेरे को क्या....
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
मास्टर जी बेहोश....