फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति- तुमने कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं पर यहां तो एक ही सब्जी है, पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 30 Mar 2022 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes Know Wife Answer to Husband You will be laugh Rolling in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock
Funny Jokes: किसी भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान की जरूरी होती है, उसी प्रकार हंसी भी हमें सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाती है। आप नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपसे दूर रहेगी। लोगों को मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए हेल्थ एक्सर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए आपका हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी एक ऐसी दवा है जो कई बीमारियों से बचा सकती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने-हंसाने के सफर पर...



बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...

टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?

बाबा- नहीं है।

टिकट चेकर- जाना किधर है?

बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।

टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं

बाबा- कहां?

टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।
 
Funny Jokes Know Wife Answer to Husband You will be laugh Rolling in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay

पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है... 

पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...

Funny Jokes Know Wife Answer to Husband You will be laugh Rolling in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Pixabay

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Know Wife Answer to Husband You will be laugh Rolling in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock


पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।

बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।

पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?

बेटा- फेसबुक।

विज्ञापन
Funny Jokes Know Wife Answer to Husband You will be laugh Rolling in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?

मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?

बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।

मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed