Viral Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बहुत जरूरी होता है। प्रसन्न रहने से इंसान तनाव मुक्त रहता है। इसके साथ ही हमारे आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है और नकारात्मकता दूर रहती है। ऐसे लोगों से अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं। वहीं अगर आप मानसिक तनाव जैसी बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जोक्स और चुटकुले हमारे जीवन में गर्माहट लाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..
Funny Jokes: जज तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर- तुम्हें दवा 10 बजे लेने को कहा था, तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो ?
मरीज- क्योंकि दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब वो इसके लिए तैयार न हो...
डॉक्टर हैरान!
कल मिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी।
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो।
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने कहा ,
जरा अपनी झाड़ू दे दो...
मिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो।
टीचर- ‘भाईचारा’ शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ?
मिट्ठू- मैंने दूध वाले से पूछा- तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो तो वह बोला 'भाई.. चारा' महंगा हो गया है।
पति- अगर मेरी शादी किसी राक्षस से भी हो जाती, तो मैं इतना परेशान नहीं होता जितना तुम्हारे साथ हूं।
पत्नी- पागल खून के रिश्तों में शादी कहां होती है?
पति की हो गई बोलती बंद!