फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: साबुन लेने दुकान पर गई कजूंस लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 11 Sep 2025 10:19 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 11 Sep 2025 10:19 AM IST
सार

Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Funny jokes in hindi whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi girl shopkeeper majedar chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल दीजिए। हंसते रहने से मन और शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। हसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपका कितना भी बुरा वक्त हो और उसमें भी हंसते रहते हैं, तो यह बुरा वक्त भी जल्द ही कट जाता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 



साबुन लेने दुकान पर गई कजूंस लड़की दुकानदार से बोली-
ऐसा साबुन दो जो कम घिसे और नहाने के बाद चेहरे पर लाली लाये
दुकानदार (नौकर से)- मैडम को एक ईट का टुकड़ा दे दो.....

लड़की (फूलवाले से)- ओ भैया, कितने का दिया ये गुलाब का फूल?
फूलवाले भैया- 50 रुपये
लड़की- इतना महंगा कैसे?
फूलवाले भैया- माय लाइफ, माय रूल्स
माय रेट, माय फूल्स......

Funny jokes in hindi whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi girl shopkeeper majedar chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई.....
Funny jokes in hindi whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi girl shopkeeper majedar chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सरकार ने नए ट्रैफिक नियम बनाए  ‘पुरुष हो या स्त्री'
सभी दुपहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा 
यह फरमान सुनते ही चिंटू की पत्नी तुरंत अपने कमरे में गई
और अपनी अलमारी खोलकर बोल पड़ी- हे भगवान,
अब मुझे इतने सारे मैचिंग हेलमेट भी खरीदने पड़ेंगे
चिंटू ने भी लगाया अपना दिमाग और टू व्हीलर ही बेच डाली...


Desi Jokes: अपने एक्सीडेंट को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi girl shopkeeper majedar chutkule
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक ट्रैफिक पुलिस वाले ने एक हरियाणवी आदमी को
रेड लाइट क्रॉस करते पकड़ लिया
ट्रैफिक पुलिस- क्यूं तने लाल बत्ती ना दिखी के?
हरियाणवी आदमी- बत्ती तो दिखी थी पर तू ना दिखा.....

सोनू को गर्लफ्रेंड की शादी का कार्ड मिला
मोनू- तू जाएगा क्या?
सोनू- गर्लफ्रेंड थी तो क्या हुआ, जाऊंगा तो मैं जरूर
प्यार अपनी जगह, बटर चिकन अपनी जगह.....
विज्ञापन
Funny jokes in hindi whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi girl shopkeeper majedar chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू एक बार डबल डेकर वाली बस में चढ़ गया
कंडक्टर  ने उसे ऊपर भेज दिया
चिंटू थोड़ी देर में भागता हुआ वापस आया और बोला-
भाई मरवाएगा क्या, ऊपर तो ड्राइवर ही नहीं है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed