जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: मरीज की अजीबोगरीब बीमारी का डॉक्टर ने बताया अनोखा इलाज, पढ़िए मजेदार चुटकुले
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं।
डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे।
टीचर - यह सदाचार क्या होता है?
स्टूडेंट - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है।
गैस पर दूध रखा था
5 मिनट के लिए व्हाट्सएप
क्या ऑन किया दूध बुरा
मान गया और ऊपर से कूद कर
आत्महत्या कर ली।
लड़की - तू जहां-जहां चलेगा
मेरा साया साथ होगा,
लड़का - मुझे तो पहले ही लगता था
कि तू भूतनी है।