जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब संता ने बंता से कहा मेरे पास अनार है, चकरी है फुलझड़ी है, तुम्हारे पास क्या है? जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
पप्पू - लोहा लोहे को काटता है
और हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने
उसे काट लिया।
पप्पू अस्पताल में भर्ती है।
चिंटू - मम्मी मैं टीवी देखते हुए पढ़ाई कर लूं?
मम्मी - हां कर लो, पर भूलकर भी टीवी ऑन मत करना।
संता एक डॉक्टर के पास गया और उस से पूछा
संता - डॉक्टर साहब, घर जाकर चेक करने की क्या फीस है?
डॉक्टर ने कुछ सोचा और बोला - 300 रुपये।
संता - ठीक है, तो चलिए।
इतना सुनते ही डॉक्टर ने अपनी बाइक निकाली और संता के साथ उसके घर जा पहुंचा।
वहां पहुंच कर डॉक्टर ने पूछा - मरीज किधर है?
संता - अरे मरीज वरीज कोई नहीं पागल, टैक्सी वाला 500 रुपये मांग रहा था और तू
300 में ले आया।
एक दिन संता अपने दोस्त बंता के घर गया।
वहां बंता और उसकी पत्नी की फोटो देखकर संता ने कहा -
यार तुम दोनों की जोड़ी तो राम-सीता जैसी है।
बंता- कहां यार, न तो अभी तक इसे रावण उठाकर ले गया है
और न ही ये धरती में समाई।