जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Latest Jokes: संता के पास शेविंग कराने गए बंता के साथ हुआ कुछ ऐसा, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा।
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा।
ससुर-आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं।
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली – जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे, ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया और ये रहा संता जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर संता बोला - और ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया।
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
संता गुस्से में - लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
संता- ठीक है है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा।
बंता- क्यों ?
संता- अरे आज लड़की वाले मुझे देखने आ रहे हैं।
बंता- अबे तुझे किसने कहा?
संता- अरे वो पड़ोस में अंकल हैं ना मैंने उनकी लड़की को छेड़ दिया, तो वो बोले देख लेंगे तुझे।