जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: डॉक्टर ने संता से पूछा- तुम्हारा सिर कैसे फट गया, जवाब सुनकर डॉक्टर बेहोश, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
एक बार संता पेड़ पर उल्टे लटके हुए था।
बंता ने पूछा- क्या हो गया?
संता- कुछ नहीं, सिर दर्द की गोली खाई है, कहीं पेट में ना चली जाए !!!
एक शराबी ने लोगों से कहा कि वह ताजमहल को सिर पर रख कर बिहार ले जा सकता है।
बात धीरे-धीरे फैल गई
फिर इस पर सारे न्यूज चैनलों वहां पहुंच गए
तब शराबी ने न्यूज चैनलों से बोला-
बस कोई ताजमहल उठा के उसके सिर पर रख दे
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला - हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
जब कोई सुबह-सुबह आवाज लगाने से भी न उठे तो
उसको उठाने का एक नया तरीका लाया गया है...!
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं...!