जिस तरह हम सभी नियमित रूप से खाना खाते हैं ठीक उसी प्रकार हमें हंसना भी चाहिए। हंसने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हमारे चारों तरफ खुशी का माहौल होता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से चेहरे पर चमक बनी रहती है। अगर आप हंसी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हम आपके चेहरे पर मुस्कुराहट बनाए रखने के लिए हर दिन लाते हैं मजेदार चुटकुले। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: संता- पति क्या होता है...? बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता - पति क्या होता है...?
.
.
.
बंता- पति वह प्राणी है, जो भूत प्रेत से बेशक न डरे
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...!
शादी के बाद बीवी से प्यार जताने के लिए
I Love You से भी असरदार शब्द है।
लाओ आज बर्तन में मांज देता हूं।
पति - तुम इतना क्यों चिल्लाती हो?
पत्नी - क्योंकि हर बार गलती तुम ही
करते हो।
पति - काश तू एक बकरी होती।
पत्नी - तो फिर क्या करते?
पति - फिर मैं तुझसे पूछता कि
बता कौन ज्यादा गलती करता है।
और तुम चिल्ला के बोलती -
"मैं...मैं...मैं..."
पतलू - भाई कहां जा रहे हो?
मोटू - यार सोना खरीदने जा रहा हूं।
सुना है सोने में भारी गिरावट आई है।
पतलू - तुझसे ऐसा किसने कहा?
मोटू - अरे कल ही न्यूज में सुना।
सोने में काफी गिरावट आई है।
पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन
के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।