फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पिकनिक पर गए लड़का-लड़की, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 10 Sep 2025 02:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 10 Sep 2025 02:08 PM IST
सार

Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। 

विज्ञापन
Funny jokes in hindi ladka ladki chutkule whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....

लड़की (लड़के से)- आज मुझे पापा ने नया मोबाइल लेकर दिया
लड़का- अच्छा कौन-सा मोबाइल है?
लड़की- श्यामसिंह का 
लड़का पहले तो चकराया कि ये मार्केट में कौनसा
नया मोबाइल आया है, फिर उसकी समझ में आया तो बोला-
अबे अक्ल की गवार वो सैमसंग है.....

Funny jokes in hindi ladka ladki chutkule whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- आप बहुत भोले हैं, आपको कोई भी आसानी से फंसा देता है
पति- हां, शुरुआत तुम्हारे पापा ने ही की थी....
Funny jokes in hindi ladka ladki chutkule whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
आपका प्लान क्या है...?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई...
पप्पू- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
सेक्रेटरी पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर बोली- बाबा की सर्विस है...इडियट
 

Desi Chutkule: मैं आपकी बीमारी समझ गया हूं, डॉक्टर की बात सुनकर राजू की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi ladka ladki chutkule whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
महिला (डॉक्टर से)- इनकी बीमारी ठीक करो

ये रात में जोर-जोर से मेरा नाम पुकारते हैं
डॉक्टर- आप तो बहुत लक्की हो
महिला- नहीं, कल इनकी पत्नी मायके से वापस आ रही है.....


चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर..... 
विज्ञापन
Funny jokes in hindi ladka ladki chutkule whatsapp latest jokes today funny jokes in hindi
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली-

जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- मैम हम भी यही बोलेगे
ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed