Majedar Jokes Chutkule in Hindi: इंसान के लिए हंसना एक थेरिपी की तरह है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन दिल खोलकर हंसते हैं, तो टेंशन की वजह से होने वाले मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डिप्रेशन के मरीजों के लिए हंसी एक दवा की तरह है। जब भी समय मिले जोर जोर हंसना चाहिए। कितने लोगों के पास हंसने की कोई वजह नहीं होती है, तो वो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन कुछ जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद जरूर हंसगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: लड़की और दुकानदार की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
दुकानदार- मैडम क्यों परेशान हो?
लड़की- मेरे मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा है देखना!
दुकानदार- मैडम यह तो खराब मौसम की वजह से है!
लड़की- यह लो 500 रुपये नया मौसम डाल दो ना।
दुकानदार बेहोश
चिंटू- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा, आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां - पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
रिंकी- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
पिंकी- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
रिंकी- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
पिंकी- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।
चीनू- इतनी देर से तुम क्या सोच रहे हो?
मीनू- जानते हो कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
चीनू- तो इसमें क्या हुआ?
मीनू- सोच रहा हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।