फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: शराबी और एटीएम गार्ड की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 17 May 2022 04:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 May 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Drunk Man And ATM Guard Funny Talk Read Viral Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes in Hindi: आज कल की आपाधापी से भरी जिंदगी में इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी हो गया है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। बढ़ती महत्वाकांक्षाओं की वजह से लोगों की जिंदगी से तनाव से भर गई है। इसलिए मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। ऐसे में जोक्स और चुटकुले लोगों की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। हम आपके लिए ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।

संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much" 

लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?

संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...

लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न

संता- चौंककर हां, बिलकुल सही

लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
.
पप्पू- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू

लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं, 

संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी

उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...

Funny Jokes in Hindi Drunk Man And ATM Guard Funny Talk Read Viral Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

एक शराबी सुबह सुबह ATM में गया 
शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या ? 
गार्ड- हां हैं।
शराबी- तो एटीएम से पैसे निकाल लूं क्या? 
गार्ड- हां निकाल लो 
शराबी- लाओ पेंचकस है क्या? 
गार्ड बेहोश। 

Funny Jokes in Hindi Drunk Man And ATM Guard Funny Talk Read Viral Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock



संता की मज़ाकिया बीवी
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली “दूध वाला।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Drunk Man And ATM Guard Funny Talk Read Viral Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock


पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले- 

बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई, बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन खुद टांक रहे हो? 

बेटा- पिता जी आप गलत सोच रहे हैं, ये जीन्स उसकी ही है। 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Drunk Man And ATM Guard Funny Talk Read Viral Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : iStock


बंटी अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया। 

वहां एक आदमी सिगरेट पी रहा था। 

बंटी- भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं, हमारे पेरेंट्स हमारे साथ हैं। 

आदमी- तो क्या हुआ? 

बंटी- तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed