फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: सुरेश ने शादी के लिये मांगा अपने बॉस की बेटी का हाथ, पढ़कर उदास चेहरे पर आ जाएगी खुशी

Fri, 25 Apr 2025 05:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 25 Apr 2025 05:31 PM IST
सार

Funny Jokes : इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि हंसने से मानसिक तनाव से काफी हद तक बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Boss Employee Jokes Husband Wife chutkule in hindi Devar Boyfriend girlfriend jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को भी शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले ( Chutkule ) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला। 




सुरेश ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांगा
बॉस नाराज होते हुए बोला- अपनी औकात देखी है,
जितनी तुझे सैलेरी मिलती है,
उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा
सुरेश-  अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती है,
तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो.....

Funny Jokes In Hindi Boss Employee Jokes Husband Wife chutkule in hindi Devar Boyfriend girlfriend jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं.....


चाहे कितनी भी अंग्रेजी सीख लो
लेकिन जब कुत्ता पीछे पड़ जाए तो हट-हट ही करना पड़ता है.....
Funny Jokes In Hindi Boss Employee Jokes Husband Wife chutkule in hindi Devar Boyfriend girlfriend jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता,
रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना,
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं....
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Boss Employee Jokes Husband Wife chutkule in hindi Devar Boyfriend girlfriend jokes
फनी जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लड़की- मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया.
लड़का- अरे वाह, कंपनी कौन सी है?
लड़की- लावारिस कंपनी का.
लड़का- अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है......


दोस्त पहली बार घर आया और बोला,
ये तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है!
कमीने धीरे बोल बाजुवाली का है खेलने के लिए आया है....
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Boss Employee Jokes Husband Wife chutkule in hindi Devar Boyfriend girlfriend jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी (चिंकी से)- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है
चिंकी- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी
रिंकी- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया
चिंकी- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं.....


टीचर ने साइंस लैब में 1 सिक्का एसिड में डाला और मंटू से पूछा,
ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं?
मंटू- सर, नहीं घुलेगा
टीचर- शाबाश मंटू लेकिन तुम्हें कैसे पता?
मंटू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता
तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते.....
 

Best Jokes: कब्रिस्तान में टीचर की तस्वीर रख, चिंटू ने स्कूल के चपरासी से कही बेहद मजेदार बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed