जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
खूबसूरत लड़की को देख भिखारी शर्मा कर बड़े अदब में बोला... ऐ मसकली- भगवान के नाम पर कुछ दे....
लड़की- ये लो मेरी डिग्री रख लो...काम आएंगे
भिखारी- अब क्या रूलाएगी। तुझे चाहिए तो मेरी होटल मैनजमेंट की रख ले।
संसार के सबसे बड़े पापी वे लोग होते हैं,
जो दिल जलाने वाली बात कहकर बोलते हैं, 'देख भाई, बुरा मत मानना।
टीचर- तुम कुछ लिख क्यों नहीं रहे?
चिंटू- कुछ आ ही नहीं रहा।
टीचर- अरे कुछ तो आ ही रहा होगा।
सोनू- हां।
टीचर- क्या?
सोनू- रोना...!
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
पप्पू-चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा
पप्पू-ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख ले।
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!