Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
Funny Jokes: पति- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद मूर्ख क्यों बनाया? पत्नी का जवाब सुनकर बोलती बंद
Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए।
पति- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद इतना मूर्ख क्यों बनाया?
पत्नी- हम दोनों को मिलाने के लिए
पति- वह कैसे?
पत्नी- मैं सुंदर थी इसलिए तुम मेरी तरफ आकर्षित हुए और मैं मूर्ख थी इसलिए तुम्हारी तरफ आकर्षित हुई।
पत्नी-सुनो, आजकल चोरियां बहुत
होने लगी हैं। धोबी ने हमारे दो तौलिया
चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे ! वही जो हम मनाली के होटल से उठाकर लाए थे।
Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- शादी से पहले गलती से भी मत छूना मुझे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बॉयफ्रेंड का मुंह सूजा दिया
पति- अरे! तुमने कहा था कि आज खाने में दो ऑप्शन होंगे।
लेकिन तुमने तो केवल ये लौकी की सब्जी ही बनाई है।
पत्नी- हां, तो 2 आॅप्शन ही तो हैं...।।
पहला- खाना है तो खाओ।
दूसरा- नहीं तो रहने दो!
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- राजू बताओ वेल्डिंग और वैडिंग में क्या अंतर है? मटरू का जवाब सुनकर उड़े होश
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी...?
औरत - फेसबुक पर स्टेटस डालना है, 'Traveling to yamlok'!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)