Funny Jokes: हंसने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसके साथ ही आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं सिलसिला...
Funny Jokes: पत्नी- अगर तुम मुझे दोबार प्रपोज करोगे, तो किस गाने पर करोगे? पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब
एक अंकल ने सोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
पत्नी- अगर तुम मुझे दोबार प्रपोज करोगे, तो किस गाने पर करोगे?
पति- इतनी शक्ति देना हमें दाता।
Funny Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, संता ने दिया मजेदार जवाब
टीचर- लॉकअप और लॉकडाउन में क्या अंतर है?
संता- लॉकअप में अंदर ले जाकर कुटाई होती है, लॉकडाउन में बाहर निकलने पर कुटाई होती है!
और...
दोनों में समानता ये है कि कुटाई एक ही कंपनी के आदमी करते हैं...!
Jokes: टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? बच्चे ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है।
पत्नी- चुपचाप खा लो। सब्जी को फेसबुक पर 500 लोगों ने लाइक किया है और आपके ही अलग नखरे हैं।
पति बेहोश...