आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान के लिए सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। काम के अधिक दबाव की वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अगर हमे अपने आपको स्वस्थ रखना है, तो हंसते और मुस्कुराते रहना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: पति ने पत्नी से कहा- काश तुम कोयल होती, फिर मिला धमाकेदार जवाब
पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक
ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका - तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू - मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।
फ्रूटी खत्म होने के बाद ये जो आप स्ट्रा से सुड़प-सुड़प करके आखिरी बून्द तक पीने की कोशिश करते हो न...
शास्त्रो में इसे ही “मृगतृष्णा” कहा गया है!
पप्पू ने अपने बाप को तमाचा मार दिया
पड़ोसी- अरे आपका बेटा
आप पर ही हाथ उठा देता है।
बापू – क्या करूं
ये अपनी मां पर गया है।
मेले में बहुत भीड़ थी...
एक साहब एक महिला से कहने लगे -
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला - इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब - दरअसल मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।