फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: पप्पू से गप्पू- उसका बाबू किसी और के काबू में आ गया है, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 24 May 2026 11:45 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 24 May 2026 11:45 AM IST
सार

Hindi Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Jija Sali Jokes Girlfriend Boyfriend Whatsapp New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Funny Hindi Jokes: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes)  लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



गप्पू से पप्पू- जिसकी स्टोरी में उदास शायरी आ जाए
तो समझ लेना, कि उसका बाबू किसी और के काबू में आ गया है....


सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....

Funny Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Jija Sali Jokes Girlfriend Boyfriend Whatsapp New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
पप्पू- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद ऐसी हो,
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता
पिता का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती बंद हो गई......
 
Funny Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Jija Sali Jokes Girlfriend Boyfriend Whatsapp New Jokes 2026
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तू इतना लेट कैसे हुई आज?
पिंकी- वो रास्ते में एक आदमी का,
2000 रुपये का नोट गुम हो गया था
रिंकी- क्या तू उसे ढूंढने में मदद कर रही थी?
पिंकी- अरे नहीं यार,  मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ी थी....

Funny Chutkule: कंजूस ससुर के साथ कथा में गया दामाद, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Jokes: बताओ गंगा कहां से निकलती है? गोलू का जवाब सुनकर टीचर ने पकड़ा अपना सिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Jija Sali Jokes Girlfriend Boyfriend Whatsapp New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- रिंकू, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे
कभी लड़कियों का पीछा और उनसे दोस्ती नहीं करोगे, 
वतन के लिए जान दे दोगे
रिंकू- दे देंगे, ऐसी जिंदगी का करेंगे भी क्या?


टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं 
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं मैम,
पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानती.....
विज्ञापन
Funny Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Jija Sali Jokes Girlfriend Boyfriend Whatsapp New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति- तुम्हे कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा
पत्नी- दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed