Funny Jokes: हंसी-मजाक करने से लोग खुश रहते हैं। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हर किसी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब
लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
रात में बिजली नहीं थी और पप्पू का सिगरेट पीने का मन हुआ...
उसने मोमबत्ती लेकर सब जगह माचिस ढूंढी, लेकिन कहीं नहीं मिली!
आखिर में उदास होकर पप्पू मोमबत्ती बुझाकर सो गया...!!!
Jokes: जब बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड हो गई आग बबूला, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Jokes: पत्नी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes: जब बस में सीट के लिए लड़ रही थीं लड़कियां, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
पप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
पप्पू (इतराते हुए) बोला - एमबीए किया है इन्होंने...पर तुमने कैसा जाना?
सब्जी वाला - थैले में टमाटर नीचे और कद्दू ऊपर जो रख रही हैं...!!!
पप्पू बेहोश...