फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन लेटेस्ट चुटकुलों को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल, घर में लगेंगे हंसी के ठहाके

Tue, 08 Apr 2025 08:27 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 08 Apr 2025 08:27 PM IST
सार

हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आइए कुछ धमाकेदार चुटकुले पढ़ते हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
Funny Jokes and desi chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Viral Jokes: खुलकर हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी तरह की समस्याओं से परेशान है। ऐसे में काम का बोझ और सामाजिक दबाव लोगों पर एक अतिरिक्त बोझ बन जाता है। ऐसे में बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। हंसने के लिए आप मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या यूट्यूब पर कोई कॉमेडी फिल्म देख सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे अच्छा विकल्प है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...



टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
मोनू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
मोनू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो।

Funny Jokes and desi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

 
Funny Jokes and desi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी... 
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे... 
पति ने एक्टिवा बेच दी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes and desi chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!

 
विज्ञापन
Funny Jokes and desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज है और कहां मिलती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed