फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: भूगोल की कक्षा में पढ़ा रहे टीचर ने पप्पू से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Tue, 05 Aug 2025 11:31 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 05 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

Today Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend funny Chutkule Whatsaap New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।



भूगोल की कक्षा में पढ़ा रहे टीचर ने पप्पू से पूछा- गंगा कहां से निकलती है और 
कहां जाकर मिलती है
पप्पू- सर गंगा स्कूल आने के बहाने घर से निकलती है और मंदिर के पीछे
जाकर कालू से मिलती है.....

टीचर- भारत से विदेश जाने वाली पहली महिला कौन थी?
राजू- सीता जी, वो ही सबसे पहले श्रीलंका गई थीं
टीचर बेहोश.....

Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend funny Chutkule Whatsaap New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- तुम्हारा मोबाइल बढ़िया है, कितने का है?
लड़का- रेस में जीता है
लड़की- कितने लोग थे, रेस में?
लड़का- मोबाइल शॉप का मालिक, तीन पुलिसवाले और मैं....

लड़का (लडकी से)- मैं तुम्हें एक शेर सुनाता हूं
लड़की- सुनाओ
लड़का- चप्पल टूट जाए तो जुड़ नहीं पाती और अगर
पापा की परी मोटी हो जाए तो उड़ नहीं पाती.... 
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend funny Chutkule Whatsaap New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं, खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं......


Comedy Jokes: विदाई के समय ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend funny Chutkule Whatsaap New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- बाबू एक लड़के ने मुझे प्रपोज कर दिया
बॉयफ्रेंड- तो ब्लॉक कर दो उसे
गर्लफ्रेंड- ओके बाबू
फिर से गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को फोन किया
भैया वह मुझे आईफोन दिला रहा है
बॉयफ्रेंड- अरे मैं भैया कैसे हो गया
गर्लफ्रेंड- बाय बाय भैया....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes In Hindi Boyfriend Girlfriend funny Chutkule Whatsaap New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला
डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लीवर फूल गया है
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है
डॉक्टर चुप और शराबी खुश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed