फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: टीचर ने रोहन से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर लोटपोट हो जाएगे आप

Mon, 01 Sep 2025 07:54 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 01 Sep 2025 07:54 PM IST
सार

Comedy Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बच रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों (Jokes Chutkule in Hindi की भी बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Pappu Comedy Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


टीचर (रोहन से)- अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हो, 
जिनमें से 6 तुम सविता को, 4 रीता को और 5 डौली को
दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा?
रोहन- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेंगी.....
Funny Hindi Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Pappu Comedy Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो.....

पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
Funny Hindi Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Pappu Comedy Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई,
तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें,
तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...
 

Viral Jokes: क्या कोई औरत आदमी को लखपति बना सकती है? रमेश का जवाब सुनकर सुरेश की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Pappu Comedy Jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पप्पू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली हाय राम कितने निर्दयी हो तुम,
मैं तो इतनी दयालू हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो बहुत दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ
पप्पू  बेहोश.....

लड़का- तू बोल अभी कौन सा फोन चाहिए तुझे?
लड़की- वो वाला जो थोड़ा सा खाया वाला सेब होता है
लड़का- चल पगली, वैसा झूठा फोन लेके दूंगा कोई.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Pappu Comedy Jokes
Funny jokes - फोटो : वायरल जोक्स
एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट छत पर खड़ा था
तभी एक पड़ोसी- तो बेटा अब आगे क्या सोचा है?
स्टूडेंट- बस अंकल टंकी भरते ही मोटर बंद कर दूंगा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed