फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: हरीश- सर बहुत बारिश हो रही है, बॉस का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

Tue, 29 Apr 2025 12:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 29 Apr 2025 12:30 PM IST
सार

Hindi Chutkule: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes boss employee Viral Jokes boss employee ke chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....




हरीश- सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस- खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है...मुझसे या पत्नी से?
हरीश- ठीक है सर... मैं आ रहा हूं......


श्याम- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए
बॉस- छुट्टी एक शर्त पर मिलेगी,  पहले ये बताओ कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?
श्याम- सर, हो सकता है बाहुबली ने कटप्पा को छुट्टी न दी हो
बॉस- बताओ कितने दिन की छुट्टी चाहिए?

Funny Hindi Jokes boss employee Viral Jokes boss employee ke chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : वायरल जोक्स
गोलू (अपने पड़ोसी से)- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
पड़ोसी- कितना कमा लेते हो?
गोलू- 20 हजार रुपये महीना
पड़ोसी- मैं अपनी बेटी को हर महीने 15 हजार रुपये पॉकेट मनी देता हूं
गोलू- मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं.....
Funny Hindi Jokes boss employee Viral Jokes boss employee ke chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मैडम- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए
पप्पू मासूमियत से खड़ा हो गया
मैडम- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं, इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा....


टीचर- बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो सफल जरूर होती है
राहुल- रहने दीजिए सर, अगर ऐसा होता तो आज आप मेरे सर नहीं, ससुर होते.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes boss employee Viral Jokes boss employee ke chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (श्याम से)- जानता है, औरतों का दिल सही मायनों में कब टूटता है?
श्याम- कब?
राजू- जब वो अपने जैसे प्रिंट का सूट
मोहल्ले की काम वाली को पहने देखती हैं.......


गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा था
इंटरव्यू में एक कैंडिडेट से सवाल पूछा गया- तुम्हें अंग्रेजी आती है ना?
गार्ड का जवाब- क्यों, चोर इंगलैंड से आएंगे क्या.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes boss employee Viral Jokes boss employee ke chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
भाभी- चटनी बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं,
कूटने में आसानी होती है.....


डॉक्टर- क्या बात है?
पिंटू- जी, कुत्ते ने काट लिया
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है
और तुम एक बजे आये हो
पिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था.....


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी अपने पति की ऊंगली बिजली के बोर्ड में डालने लगी, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed