फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: बॉस- तुमने नई शर्ट खरीदी है क्या? पप्पू का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप

Tue, 03 Jun 2025 04:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 03 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Funny hindi chutkule boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस- वाह नयी शर्ट, तुमने खरीदी है क्या?
पप्पू- नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है
बॉस- ओह अच्छा, मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा......

Funny hindi chutkule boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा- तुम्हे क्या गिफ्ट चाहिए? 
पत्नी की इच्छा नयी कार लेने की थी
उसने घुमा-फिराकर कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर मेरे सवार होते ही वो दो सेकेंड में 0 से 80 पर पहुंच जाए
शाम को ही पति ने उसे वजनकांटा लाकर दे दिया
अब घर में युद्ध जैसा माहौल है......
Funny hindi chutkule boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
मरीज (डॉक्टर से)- ऑपरेशन सही से करिएगा डॉक्टर साहब
डॉक्टर- ऐसा क्यों?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन
और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन.....


Funny Jokes: पुलिस- इतनी रात को कहां जा रहे हो? आदमी ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny hindi chutkule boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई
पहला दोस्त- अकेले-अकेले
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले.....

डॉक्टर- क्या बात है?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आए हो
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था......
विज्ञापन
Funny hindi chutkule boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर कर ली थी
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed