Funny Chutkule: इंसान की सेहत के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है और हमें स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी की एक दवा की तरह है जो इंसान को कई बीमारियों से बचाती है। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हमें अपने जीवन में स्वस्थ रहना है, तो हर दिन हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Chutkule: प्रोफेसर- क्या आप जानते है wife झगड़ालू क्यों होती है? छात्र का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेसर- क्या आप जानते हैं wife झगड़ालू क्यों होती है?
छात्र- क्योंकि इसका फुल फॉर्म है Without Information Fighting Everytime।
भोलू और सोनू कैम्पिंग के दौरान टेंट लगाकर सोए।
भोलू की आधी रात को आंख खुल गई और उसने तुरंत सोनू से पूछा,
आसमान की तरफ देखकर बता तुझे कुछ दिखाई दे रहा है?
सोनू- हां मुझे बहुत सारे तारे और एक चांद दिखाई दे रहा है,
वाकई आसमान बेहद खूबसूरत है।
भोलू- अरे अरे.. हमारा टेंट चोरी हो गया है पागल...!!
टीचर- विदेश में 15 साल की उम्र में बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं।
पिंटू- मास्टर जी, हमारे देश में तो एक साल का बच्चा भागने भी लगता है..!!
चोलू की दो करोड़ की लॉटरी लग गई
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे।
चोलू- ये तो गलत बात है!!
मुझे पूरे दो करोड़ दो, नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो..!!!