Funny Chutkule in Hindi: हंसते रहने से इंसान का मन और शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियां से हमसें दूर रहती हैं। आपको जोक्स और चुटकुले किसी भी समय और कहीं भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं...
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा...
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा।
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।
सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।