फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: डॉक्टर ने मरीज को दी खांसी की खास दवा, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 05 Aug 2025 12:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 05 Aug 2025 12:19 PM IST
सार

Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।

विज्ञापन
Funny chutkule in hindi doctor patient jokes jija sali viral jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



डॉक्टर ने खांसी के एक मरीज को मोशन लगने की दवा दे दी
मरीज- आपने मुझे खांसी की दवा की जगह मोशन की दवाई क्यों दी?
डॉक्टर- अब तुम खांसने से पहले सौ बार सोचोगे......

Funny chutkule in hindi doctor patient jokes jija sali viral jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पियोगे
पप्पू- नहीं पियूगा
टीचर- कभी किसी लड़की का पीछा नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- किसी लड़की से दोस्ती नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे
पप्पू- दे दूंगा, ऐसी जिंदगी जी कर करुंगा भी क्या?

सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल, अधूरी रह गई तो पागलखाना.....
Funny chutkule in hindi doctor patient jokes jija sali viral jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पिता- क्या कर रही हो बेटी?
बेटी- पढ़ रही हूं पापा
पिता- शाबास, वैसे क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज....

Funny Jokes: भूगोल की कक्षा में पढ़ा रहे टीचर ने पप्पू से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny chutkule in hindi doctor patient jokes jija sali viral jokes
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik

पति- बहुत सारी खोज करने के बाद आखिरकार मुझे
हमारे लड़ने की वजह पता चल गई

पत्नी- वो क्या?
पति- लड़ाई की मुख्य वजह 'पंडित' है,
क्योंकि उसी ने फेरों के समय आग में घी डाला था.....

पति (पत्नी से)- तुमने मुझमें ऐसा क्या देखा जो मुझसे शादी के लिए हां कर दी, 
पत्नी- मैंने बालकनी से आपको एक-दो बार बर्तन साफ करते हुए देखा था....
विज्ञापन
Funny chutkule in hindi doctor patient jokes jija sali viral jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- जब आपको पता था कि छिपकली आपकी नाक में घुस रही है,
तो आपने उसे रोका क्यों नहीं?
मरीज- पहले कॉकरोच गया था, तो मैंने सोचा कि वो
उसे पकड़ने जा रही होगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed