फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है? बेटे का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 04 Feb 2024 12:54 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 04 Feb 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Father son jokes read majedar chutkule in hindi latest funny jokes
जोक्स - फोटो : iStock

जोक्स: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। प्रसन्न रहने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने-हंसाने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



वकील जज से बहस कर रहा था।
वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 15
के अनुसार मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाए
जज: किताब पेश की जाए।
किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 15 खोला, उसमें 2000 के पांच नोट थे
जज ने मुस्कुरा कर कहा- इस तरह के 2 सबूत और पेश किए जाए।

Father son jokes read majedar chutkule in hindi latest funny jokes
जोक्स - फोटो : iStock
संता-भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
बंता-अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
संता- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
बंता- कन्या पाठशाला…
Father son jokes read majedar chutkule in hindi latest funny jokes
जोक्स - फोटो : iStock
रोहन सर्दी में अपनी बिल्ली को ठंडे पानी से नहला रहा था…
मोहन- ठण्डे पानी से मत नहला मर जाएगी
(जब मोहन घर वापिस आया तो बिल्ली मर गयी थी
मोहन- मैंने बोला था ना बिल्ली मर जाएगी…
रोहन- अरे यार बिल्ली नहलाने से नहीं मरी…. 
बल्कि नहलाने के बाद निचोरने से मर गयी
विज्ञापन
विज्ञापन
Father son jokes read majedar chutkule in hindi latest funny jokes
जोक्स - फोटो : iStock
सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या...?
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...?
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।
विज्ञापन
Father son jokes read majedar chutkule in hindi latest funny jokes
जोक्स - फोटो : iStock
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7
बाप- शाबाश बेटा ! मेरा बच्चा तो बहुत इंटेलिजेंट है
अच्छा तो 6, 7 के बाद क्या आयेगा?
बेटा- 8, 9, 10….
बाप खुश होकर- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद…..गुलाम, बेगम और बादशाह!!
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed