हिंदी जोक्स: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
हिंदी जोक्स: मरीज- डॉक्टर साहब, मुझे हर बात पर गुस्सा आता है, पढ़िए वायरल जोक्स
हिंदी जोक्स: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
मरीज- डॉक्टर साहब, मुझे हर बात पर गुस्सा आता है।
डॉक्टर- कब से?
मरीज- ये सवाल दोबारा मत पूछना।
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है
देसी जोक्स: पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं।
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था।
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया?
बॉयफ्रेंड- गालियां
जोक्स हिंदी: बेटे की बात सुनकर बाप हैरान, पढ़िए मजेदार जोक्स
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! .
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...!
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)