फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: डिप्रेशन के मरीज से बात करता डॉक्टर, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 23 Oct 2025 11:59 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 23 Oct 2025 11:59 AM IST
सार

Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes Pati Patni Latest Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule, Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



डिप्रेशन के मरीज से बात करता हुआ डॉक्टर 
डॉक्टर- क्या तकलीफ है?
मरीज- सर मेरे दिमाग में बहुत उल्टे-पुलटे विचार आते हैं
डॉक्टर- कैसे विचार आते हैं?
मरीज- जैसे जब मैं यहां आया तो आपके ओपीडी में एक पेशेंट नहीं था,
तो मैं सोचने लगा कि आपके पास कोई पेशेंट नहीं है, कमाई कैसे होगी आपकी?
घर कैसे चलेगा आपका, इतना पैसा डाला पढ़ाई में, अब क्या करेंगे?
हॉस्पिटल बनाने में भी बहुत पैसा लगाया होगा, अब लोन कैसे चुकाएंगे?
ऐसे कुछ भी विचार आते रहते हैं
मरीज से बात करने के बाद अब डॉक्टर डिप्रेशन में है.....

Doctor Patient Funny Jokes Pati Patni Latest Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो, मैं दो घंटे के लिए बाहर जा रही हूं,
आपको कुछ चाहिए?
पति- नहीं इतना ही काफी है.....


पत्नी- खिचड़ी बनाऊं या पुलाव? 
पति- तू पहले बना ले, फिर नाम रखेंगें.....
Doctor Patient Funny Jokes Pati Patni Latest Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
देवर (भाभी से)- आपके कमरे से रोज जोर-जोर से हंसने की आवाजें आती हैं मुझे भी बताइये क्या है? इस खुशहाल जिंदगी का राज
भाभी- मैं तुम्हारे भैया को रोज जूता फेंक कर मारती हूं
लग जाए तो मैं हंसती हूं, न लगे तो वो हंसते हैं
भगवान की कृपा से ऐसे ही हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है
भाभी का जवाब सुनकर देवर की बोलती बंद.....


Chutkule In Hindi: पति से पत्नी- तबीयत खराब सी लग रही है, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes Pati Patni Latest Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटी- पापा कहा हो आप?  पिता- ऑफिस हूं, बताओ क्या हुआ?
बेटी- कुछ नहीं वो पड़ोस वाली आंटी भाग गयी तो मम्मी ने बोला
पापा से पूछो कि वो कहां हैं?


ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा-
बेटी- जब भी मैं ऑनलाइन क्लास लेती हूं,
आप कमरे में इधर से उधर मत घूमा करो
पिता- क्यों?
बेटी- मेरी मैडम का ध्यान भटक जाता है.....
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes Pati Patni Latest Chutkule In Hindi Whatsapp New Jokes 2025
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ? चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed