Funny Chutkule In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
Viral Jokes: मुझसे पहले आपने किसी और को भी दिखाया था, मरीज का जवाब पढ़कर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद
Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....
पप्पू ने सुनाई अपने दोस्त गप्पू पर एक शायरी
कुछ दोस्त बड़े अजीब होते हैं, फिर भी दिल के करीब होते हैं
ना करते ये फोन, और ना ही करते ये मैसेज
क्योंकि ये सुदामा से भी गरीब होते हैं......
जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- मैम हम भी यही बोलेगे
ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.....
Funny Chutkule: गर्लफ्रेंड को लेकर पार्क में गए गोलू से अंकल ने कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप
पप्पू- यह तोता कितने का है? उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- दाई ओर वाला तोता 2000 रुपये का है,
वह कंप्यूटर जानता है
पप्पू- बायीं तरफ वाला तोता कितने का है? और उसे क्या पसंद है?
दुकानदार- इसकी कीमत 5000 रुपये है और ये प्रोग्रामिंग जानता है
पप्पू- यह बीच वाला तोता कितने का है?
दुकानदार- यह 10,000 रुपये का है, सच कहूं तो मैंने उसे कभी कुछ करते नहीं देखा
लेकिन बाकी दोनों तोते उसे बॉस कहते हैं.....
बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)