फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: भाभी- आप सारी रात गायब रहते हो, देवर ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Sat, 13 Dec 2025 11:04 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 13 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes Whatsapp New Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....



भाभी- देवर जी, आप सारी रात गायब रहते हो
ऐसा आप क्या करते हो?
देवर- मैं पायलट हूं
भाभी- कौन सी एयरलाइंस में पायलट हो आप?
देवर- अरे भाभी, मैं शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं
भाभी बेहोश.....

Devar Bhabhi Funny Jokes Whatsapp New Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं,
लेकिन तुम नहीं बदले
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे
और आज भी बेरोजगार हो.....


शादी के लिए लड़की देखने गया लड़का
लड़की (डरते हुए बोली)- आप कितने भाई-बहन हो भैया
लड़का- अभी तक तीन थे, अब चार हो गए.....
Devar Bhabhi Funny Jokes Whatsapp New Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मालकिन रो रही थी तभी जाकर नौकरानी ने पूछा-
क्या हुआ मालकिन?
मालकिन- मुझे शक है की तेरे मालिक का ऑफिस में,
किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है
नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए
मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते......


Comedy Jokes: मतलबी जमाने को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी


Funny Jokes: मुझे एक लड़की पसंद है, पिता का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes Whatsapp New Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं सर
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं सर,
पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....


टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे....
विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes Whatsapp New Jokes Pati Patni Desi Chutkule Jija Sali New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
सुरेश सरकारी अस्पताल में पड़े-पड़े
अपनी बीमारी से परेशान होकर डॉक्टर से कहता है-
ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed