फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Jokes: चाय की टपरी पर दोस्तों के बीच में सुना दें चोर-पुलिस के ये पांच मजेदार चुटकुले, बन जाएगा आपका दिन

Mon, 24 Mar 2025 06:28 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 24 Mar 2025 06:28 PM IST
सार

इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज थोड़ी देर हंसना बहुत जरूरी होता है। हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है,ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं।

विज्ञापन
Desi Jokes and viral jokes in hindi
चोर पुलिस के चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

Viral Jokes: चोर और पुलिस की तकरार तो हमेशा से हंसी का मसाला रही है। कभी चोर की चालाकी, तो कभी पुलिस की सख्ती, इन दोनों की जुगलबंदी में हंसी का तड़का लग ही जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहां हर कोई तनाव से जूझ रहा है, हम आपके लिए चोर-पुलिस के मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों में चोर की स्मार्टनेस और पुलिस की मस्ती भरी सख्ती का ऐसा मेल है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। चाहे चोर का बहाना हो या पुलिस का गुस्सा, हर तर्क में आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। इसलिए हम आपके लिए चोर-पुलिस के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...



दारोगा (सिपाही से)- इस चोर के कान काट दो
चोर- मेरा कान मत काटो साहब, नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा
दारोगा- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है क्या?
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा.....

Desi Jokes and viral jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गड्डी के ब्रेक फेल हो गए थे 
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे 
और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ में गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था 
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गया।
 
Desi Jokes and viral jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है.......
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Desi Jokes and viral jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस ने एक चोर को पकड़ा और पूछा, "तूने इस हाईटेक अलार्म वाले घर में चोरी कैसे की?"
चोर: "साहब, मैंने तो बस गूगल से सर्च किया - 'अलार्म कैसे बंद करें', और यूट्यूब पर ट्यूटोरियल देख लिया!"
पुलिसवाला: "अच्छा, स्मार्ट बनता है? अब गूगल कर, 'जेल से कैसे भागें'!"
चोर: "साहब, वो तो मैं पहले ही सर्च कर चुका हूँ, पर लिखा था - 'पुलिस को रिश्वत दो'!"
पुलिसवाला: "अबे, ये तो मेरे खिलाफ सबूत है, चल थाने!"
 
विज्ञापन
Desi Jokes and viral jokes in hindi
इमोजी पीले रंग के क्यों होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पुलिस (चोर से)- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
चोर- साहब आपकी नौकरी अच्छी है, आपकी तनख्वाह भी अच्छी है,
फिर आप ये सब तरीके जानकर क्या करेंगे..?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed