फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा, डॉक्टर का जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Mon, 27 Jan 2025 07:22 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 27 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

मन को हल्का रखने के लिए हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव होना आम बात है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
Desi Chutkule viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: खुशहाल और स्वस्थ जीवन के लिए सुबह और शाम हंसना अत्यंत आवश्यक है। हंसते-मुस्कुराते रहने से न केवल मन प्रसन्न रहता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और योग गुरुओं का भी यही मानना है कि खुलकर हंसना एक ऐसी आदत है जो कई बीमारियों को दूर रखने में सहायक है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। हंसने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, तनाव कम होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इसलिए, हम आपके मनोरंजन और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज भी हम कुछ ऐसे ही डॉक्टर-मरीज के धमाकेदार चुटकुले प्रस्तुत कर रहे हैं जो आपको खूब हंसाएंगे और आपके दिन को खुशनुमा बना देंगे। तो आइए, हंसी के इस आनंदमय सफर की शुरुआत करते हैं।



डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते
मरीज- जी, वही तो किया था…

Desi Chutkule viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची 
चेक करने के बाद खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर डॉक्टर बोला 
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों 
डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।
 

Desi Chutkule viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा 
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा? 
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है 
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Desi Chutkule viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- जब तुमसे रात को 10 बजे दवाई लेने को कहा है तो तुम 5 बजे ही क्यों खा लेते हो...
मरीज- दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब उसे हमले का अंदाजा न हो... 
डॉक्टर बेहोश...

 
विज्ञापन
Desi Chutkule viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
मरीज - 'डॉक्टर साहब, मेरी दाहिनी टांग में बहुत दर्द रहता है'
डॉक्टर - 'ये तो उम्र का तकाजा है'
मरीज - 'लेकिन मेरी बाईं टांग की भी तो उम्र उतनी ही है
फिर दाहिनी टांग में ही तकलीफ क्यों?'
डॉक्टर की बोलती हो गई बंद!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed