फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: दोस्तों के जमघट पर सुना दें ये पांच मजेदार चुटकुले, बन जाएगा खुशियों का माहौल

Mon, 27 Jan 2025 06:59 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 27 Jan 2025 06:59 PM IST
सार

तनावमुक्त रहने के लिए हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। मन को हल्का रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोज थोड़ी देर हंसने का देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
Viral Jokes in hindi desi chutkule
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

हंसी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो न केवल माहौल को खुशनुमा बनाता है बल्कि तनाव को भी कम करता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जुड़ी होती हैं। इसलिए, स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहना बेहद जरूरी है। खुलकर हंसना एक तरह की प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती है जो तनाव को दूर रखने में मदद करती है और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और योग गुरु भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसी से एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो दर्द निवारक और मूड बूस्टर का काम करता है। इसलिए, हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसाएंगे और तनाव को दूर रखने में मदद करेंगे, जिससे आप स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें।



सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाइयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीन हरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!

Viral Jokes in hindi desi chutkule
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक बाबा किसी महफिल में गए वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे 
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं हमारा मजाक न उड़ाए 
लोग खूब हंसे...अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, वे अंधे हो गए वो सब 
बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो 
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले सालों लाइट चली गई कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है।
Viral Jokes in hindi desi chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

सोनू- यार मोनू एक मजेदार बात बता...
कुंवारों को लगता है कि सारे समस्या का समाधान शादी है
जबकि शादीशुदा को लगता है सारी समस्या की जड़ शादी है...
मोनू की बात सुनकर सोनू हो गया बेहोश...

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in hindi desi chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- डॉक्टर साहब, प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्चा आएगा...?
डॉक्टर- 50 हजार
पप्पू- अगर प्लास्टिक हम दें तो...
डॉक्टर (गुस्से से)- तो उसे पिघला कर चिपका भी लेना,
मुफ्त में हो जाएगा...!
विज्ञापन
Viral Jokes in hindi desi chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

चिंटू और उसकी पत्नी की मैरिज एनिवर्सरी थी, इसलिए पिंटू ने उन्हें फोन किया। 
चिंटू घर पर नहीं था। उनकी नौकरानी ने फोन उठाया... 
पिंटू- हेलो, चिंटू है? 
नौकरानी- नहीं, वो लोग बाहर गए हैं, उनकी मैरिज अननेसेसरी है न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed