फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: सोशल मीडिया पर वायरल इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 12 Jul 2025 07:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 07:19 PM IST
सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
Comedy Jokes Viral Jokes on Social Media Whatsapp Jokes in Hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


 
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
 

Comedy Jokes Viral Jokes on Social Media Whatsapp Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!
 

Comedy Jokes Viral Jokes on Social Media Whatsapp Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब, वातावरण शुद्ध रहता है...
टीचर- शाबाश... और दूसरा...
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता...

Hindi Jokes: बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ? पतिदेव का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Viral Jokes on Social Media Whatsapp Jokes in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

चिंटू- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 

Comedy Jokes: बहन- भाई उठ जा मैं चाय बना रही हूं, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
Comedy Jokes Viral Jokes on Social Media Whatsapp Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed