Comedy Jokes: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
Comedy Jokes: चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है? मिंटू का जवाब सुनकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।
पप्पू होटल में चेक इन करता है और बोलता है कि डबल रूम चाहिए...
होटल मैनेजर - लेकिन सर आप तो अकेले हैं।
पप्पू - हां, लेकिन मैं एक शादीशुदा इंसान हूं तो मेरी इच्छा है कि बेड की दूसरी साइड खामोशी को एंजॉय करूं...!!!
Funny Jokes: पत्नी- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिएया शादी के बाद? जवाब सुनते ही पति की कर दी धुनाई
मुकेश - डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है।
डॉक्टर - क्या?
मुकेश - बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता!
डॉक्टर - और ऐसा कब होता है?
मुकेश - फोन पर बात करते वक्त।
Jokes in Hindi: साली- कोई व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)