फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- जानू अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो, बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Sat, 06 Sep 2025 06:07 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 06 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Comedy Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Funny Chutkule jija sali new funny jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



गर्लफ्रेंड- जानू अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो,
बॉयफ्रेंड- क्यों डार्लिंग?
गर्लफ्रेंड- मैं रोज इसे देखकर तुम्हें याद किया करुंगी
बॉयफ्रेंड- याद तो तुम वैसे भी मुझे किया करोगी
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी,
पर कुत्ते ने दी नहीं.....

Comedy Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Funny Chutkule jija sali new funny jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
राजू- बाबा, मैं अपनी गलतियों के बारे में कैसे जान सकता हूं?
बाबा- वत्स, तुम अपनी बीवी को बस उसकी एक गलती बता दो,

उसके बाद तो वो तुम्हारी ही नहीं बल्कि
तुम्हारे परिवार की भी गलतियां गिना देगी....


पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी

फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....

Comedy Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Funny Chutkule jija sali new funny jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- कितनी अच्छी बीवी है यार मेरी
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मुझे बिना मारे अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई
भगवान करें सबको ऐसी ही बीवी मिले.....
 

Comedy Jokes: टीचर- बहुवचन किसे कहते है? गोलू का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Funny Chutkule jija sali new funny jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और गोलू नीचे रह गया

कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......


अगर ट्रेन लेट हो जाए तो लड़कियां सिर्फ इंतजार, इंतजार, इंतजार करेगी

जबकि लड़के पूरा प्लेटफार्म घूम आएंगे, शायद कोई मस्त आइटम दिख जाए.....

विज्ञापन
Comedy Jokes In Hindi Girlfriend Boyfriend Funny Chutkule jija sali new funny jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी की एक सुंदर सहेली घर आई
पति वहां बैठा उसे देखता रहा
प्रेशर कुकर की 12 सीटियां बजने पर पति ने पत्नी से कहा,
किचन में देखो, दाल जल जाएगी
पत्नी- जल जाने दो, पर मैं तुम्हारी दाल गलने नहीं दूंगी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed