फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पत्नी की नकल उतारते पति के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Thu, 07 Aug 2025 01:49 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 07 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

Comedy Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes husband wife funny jokes in hindi pati patni desi chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Comedy Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पत्नी- खाना खाया?
पति (मस्ती के मूड में)- खाना खाया?
पत्नी- मैं आपसे पूछ रही हूं
पति- मैं तुमसे पूछ रहा हूं
पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो?
पति- तुम मेरी नकल कर रही हो
पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं
पति- अच्छा तुम पूछ रही थी, खाना खाया
नहीं खाया.....

Comedy Jokes husband wife funny jokes in hindi pati patni desi chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा? 

मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो, वरना यमराज नाराज हो जाएंगे.....

डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है, आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे.... 

Comedy Jokes husband wife funny jokes in hindi pati patni desi chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- सुनो जी, सर्कस देखने चले?

पति- नहीं मैं बिजी हूं
पत्नी- मैने सुना है, सर्कस में लड़कियां ग्लैमरस ड्रेस पहन कर 
शेर की सवारी कर रही हैं
पति- तुम भी बहुत ज़िद्दी हो, हर बात जिद करके मनवा ही लेती हो
चलो सर्कस देखने लगते हैं....


Funny Chutkule: पटाखों को लेकर मां ने बेटे से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes husband wife funny jokes in hindi pati patni desi chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
रमेश- ये क्या हुआ, तुझे इतनी चोट कैसे लगी?
सुरेश- मेरी बीवी ने मेरी पिटाई कर दी
रमेश- क्यों, ऐसा क्या कर दिया तुमने?
सुरेश- आज मेरी पत्नी के माता-पिता अचानक बिना बताए घर पर आ गए
रमेश- तो फिर क्या हुआ
सुरेश- पत्नी ने कहा कि बाहर जाकर उनके लिए कुछ ले आओ
रमेश- फिर?
सुरेश- तो मैं उनके जाने के लिए टैक्सी ले आया.....

गधा (कुत्ते से)- यार मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते फिर?
गधा- क्या बताऊं यार, मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती,
तो वो कहता है कि 'तेरी शादी किसी गधे से कर दूंगा'
बस इसी उम्मीद में रुका हुआ हूं......
विज्ञापन
Comedy Jokes husband wife funny jokes in hindi pati patni desi chutkule
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
एक पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था
पुलिसवाला- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?
पप्पू- बताते हैं, बताते हैं
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला तो एक हवलदार बोला-
साहब इसमें तो बतासे हैं
पुलिसवाला- जब इसमें बतासे हैं, तो तू इतनी देर से बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू- इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं, बताते हैं
ये सुनकर पुलिसवाला बेहोश.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed