Comedy Jokes: अच्छे खान पान के साथ-साथ सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता आपसे दूर रहती है। अगर आप खुश रहते हैं तो आपके आसपास भी तनाव नहीं भटकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Bf Jokes ) और चुटकुले (Jokes Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।
3 of 5
धमाकेदार जोक्स
- फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को तमाचा मार दिया...
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की...?
गर्लफ्रेंड बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
Jokes in Hindi: पत्नी- कौन सा कानून है कि तुम्हें हमेशा मैं ही खाना बना कर दूं? पति ने दिया गजब का जवाब
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।
Jokes: महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई दो लड़कियां, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
5 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)